मकान गिराकर ध्वस्त करने, जानमाल की धमकी देने में चार पर मुकदमा

 

बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के खेमराजपुर निवासी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने चार लोगों पर उसका पीठियामाफी स्थित मकान गिराकर ध्वस्त कर देने,पूछने पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पीठिया माफी निवासी राम ललक वर्मा, उसके पुत्र राजेश वर्मा, अजय वर्मा व राम कृष्ण वर्मा ने मिलकर उसका मकान गिराकर ध्वस्त कर दिया। जिससे उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। कीमती लकड़ी, खेत में रुधने वाला तार, पंपिगसेट इंजन का सामान तोड़ दिया। इस बारे में पूछने पर आरोपियों ने गाली और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।