बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के रोहदा गांव निवासी ओमकार चौधरी ने तीन लोगों पर आपसी रंजिश को लेकर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है िकवह सेंट जेवीएस स्कूल रोहदा में स्कार्पियों स्कूल वाहन का चालक है। 10 फरवरी की अपराहन वह स्कूल से बच्चों को लेकर अभी बनवरिया गांव के पास पहुंचा था कि बनवरिया निवासी सौरभ दूबे, अनूप दूबे, विशाल ने उसका वाहन रोक कर उसे गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।