बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के तेनुआ असनहरा निवासी इन्द्रावती देवी पत्नी फूलचंद ने गांव निवासी पति, पत्नी पर पुरानी रजिंश को लेकर उसके पुत्र राम जी को मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि तेनुआ असनहरा निवासी फूल कुमारी और उसके पति पुनवासी ने मिलकर पुरानी दुश्मनी को लेकर उसके पुत्र को गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।