बस्ती। मुण्डेरवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर परसा मुजहना के पास एनएच परएक कार से हरियाणा राज्य निर्मित 343 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। मौके से कार सवार कार छोड़कर फरार हो गये।
मुखबिर से मुण्डेरवा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग हुडई कार मे अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष मुंडेरवा पुलिस टीम के साथ परसा मुजहना के पास एनएच पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दिया। पुलिस की चेकिंग देख कार सवार कार छोडकर फरार हो गये। पुलिस ने कार खोलवा कर तलाशी लिया तो कार में 343 शीशी हरियाणा राज्य निर्मित शराब की 250 एमएल., 500 एमएल और 750 एमएल की 343 बोतलें मिली। बरामद शराब और कार को कब्जे में लिया।