महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । देश के शीर्ष उद्योगपति गौतम अडानी के भाई और प्रसिद्ध विदेशी कारोबारी विनोद अडानी आज अपने परिवार के साथ अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किए।
मंदिर के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास जी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप हनुमान जी की प्रतिमा और रामनामा भेंट की। इस अवसर पर मंदिर के अन्य पुजारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विनोद अडानी का अयोध्या दौरा धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके इस दौरे से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।