उत्तर प्रदेश में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन

उत्तर प्रदेश में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 5 फरवरी 2025 को राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम इण्डिया लिटरेसी बोर्ड/राज्य संसाधन केन्द्र, साक्षरता निकेतन, मानस नगर, कानपुर रोड, लखनऊ में पूर्वाह्न 10:30 बजे से होगा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संदीप सिंह उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा नव्व दीपक कुमार तथा महानिदेशक बेसिक शिक्षा कंचन वर्मा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारीगण भी इस आयोजन में सम्मिलित होंगे।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की कवरेज के लिए मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपने प्रतिनिधि/फोटोग्राफर को भेजकर कार्यक्रम को व्यापक रूप से कवर करें।