बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के धवाय गांव निवासी एक महिला के खाते से जालसाज ने 9 हजार 9 सौ रूपए धोखाधड़ी से निकाल लिया। इस बात की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना पर शिकायत दर्ज कराया।
पीड़िता उर्मिला पत्नी ओमप्रकाश के अनुसार उसका भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। बिना उसकी जानकारी के उसके खाते से 99 सौ रूपए 9 जनवरी को किसी व्यक्ति ने निकाल लिया। इसकी उसे जानकारी तक नहीं हुई। बैंक खाते से रूपया निकालने की जानकारी होने के बाद उसने साइबर क्राइम थाना पर प्रार्थना पत्र दिया। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर साइबर थाना पुलिस छानबीन कर रही है।