बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक अधेड़ द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है िकवह अपनी पत्नी का इलाज कराने बस्ती गया था। घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली मौजूद थी। आरोप लगाया है कि गांव निवासी 52 वर्षीय गुरू प्रसाद शर्मा सामान खरीदने के बहाने घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। वापस लौटने पर बेटी ने अपने साथ हुई छेड़खानी की घटना की जानकारी दी। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।