युवक की अपार्टमेंट से गिरकर मौत

लखनऊ थाना गुडम्बा क्षेत्र स्थित स्मृति अपार्टमेंट में शनिवार देर रात एक युवक की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव उर्फ गोलू नागर (25) पुत्र राजकुमार नागर, निवासी अजय नगर, कमता, लखनऊ के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरव अपने मित्र मोन्टी सिंह के फ्लैट बी/1301, स्मृति अपार्टमेंट, सेक्टर जे, थाना गुडम्बा में मिलने आया था। देर रात करीब 2 बजे वह 13वीं मंजिल से नीचे गिर गया। घटना की सूचना पर 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी गुडम्बा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।स्थानीय पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

——————————————–