कुदरहा, बस्ती। कुदरहा कस्बे में व्यापारियों द्वारा राम जानकी मार्ग जाम कर धरना प्रर्दशन करने पर चौकी इंचार्ज कुदरहा के तहरीर पर 16 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने पर नाराज दर्जनों व्यापारियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे कर मुकदमा समाप्त कराने की मांग की है।
कुदरहा कस्बे में 16 जनवरी की शाम 7 बजे ठेले की दुकान पर मोमो और पकौड़ी खाने को लेकर जमकर मारपीट हुआ था। जिसमें पुलिस ने कार्यवाही की थी। विगत दिनों बाजार में कुछ व्यक्तियों द्वारा मोमो व पकौड़ी व्यापारी गोलू उर्फ रौनक के गवाहों को धमका रहे थे। जिससे व्यापारी आक्रोशित हो गए और बाजार में रामजानकी मार्ग पर बैठ कर धरना प्रर्दशन करने लगे। प्रशासन के काफी समझाने के बाद आवागमन बहाल हुआ था। प्रर्दशन कर रहे लोगों के खिलाफ चौकी इंचार्ज राम अशोक यादव की तहरीर पर 16 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किए थे। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि के अगुवाई में कुदरहा बाजार के व्यापारियों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप कर लालगंज पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा समाप्त कराने का अनुरोध किए। उहोने बताया कि अधिकांश व्यापारी प्रर्दशन मे नही थे। जिहें जबरन फसाया जा रहा है। जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने जांच कराकर समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में श्रवण अग्रहरि, पवन अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, संजय गुप्ता, शत्रुघ्न चौरसिया, जुबेर अहमद ,रौनक अग्रहरि सहित दर्जनों की संख्या में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहें।