
पौली। पौली ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर निस्तारण का प्रयास किया गया।
ब्लॉक क्षेत्र पौली के ग्राम पंचायत धौरहरा और पारा हरगोबिंद मे चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मौजूद ग्रामीणो ने आवास, पेंशन , शौचालय, सम्मान निधि, राशन कार्ड, से संबंधित मामले उठाये। जिसके निस्तारण का आश्वासन देते हुए ग्राम। बिकास अधिकारी अश्वनी कुमार समस्याएं सुनीं ।मौजूद लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे जानकारियां दी।
इस मौके पर राजेश यादव,दीनानाथ अग्रहरी ,सुनील चौरसिया ,संजय बर्मा, रामभरोस, गणेश,पूनम, डिम्पल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।