बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के गोसैसीपुर निवासी सुजीत गुप्ता ने गांव निवासी चार लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर उसे, उसके पुत्र युवराज को मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी प्रियांशु चौधरी, अनुपम चौधरी, विपिन चौधरी, दारा सिंह चौधरी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।