पुत्र को मारने पीटने, धमकी देने में चार पर दर्ज कराया मुकदमा

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी अश्विनी कुमार सिंह ने एक नामजद, तीन अज्ञात पर अपने पुत्र को मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि ब्लाक रोड स्थित अपराइज एकेडमी स्कूल के बाहर गली में कुछ लोगों ने एक लड़के के बारे में उसके पुत्र से पूछा। जब उसने कहा िकवह नहीं जानता तो उसे गाली दी। गाली देने से मना करने पर उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर अमर पाण्डेय पता अज्ञात व तीन अन्य अज्ञात लड़को के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।