हिंदी साहित्य में डॉ. अशोक मौर्य को मिला प्रतिष्ठित डॉ. अभय सिंह पुरस्कार

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सम्राट अशोक मौर्य को प्रतिष्ठित डॉ. अभय सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार डॉ. अभय सिंह स्मृति समिति द्वारा दिया जाता है।
डॉ. मौर्य, जो हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री और “साहित्य सम्राट” पत्रिका के संपादक भी हैं, को यह पुरस्कार अयोध्या में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। उन्हें चेक, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।
पुरस्कार देने वाले समिति के पदाधिकारियों में डॉ. विप्लव कुमार सिंह और डॉ. लता सिंह शामिल थे। मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रमा सिंह थे।
डॉ. विप्लव कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. मौर्य के कार्यों से समाज और साहित्य के विभिन्न आयामों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह संस्थान ऐसे गरिमामय विभूतियों को सम्मानित करके गौरवान्वित महसूस करता है।
यह पुरस्कार बेंगलुरु के कई विद्वानों के संरक्षण में दिया जाता है। इनमें प्रोफेसर एम.के. सिंह, शिलाअभय, ईं सुमिता सिंह, डॉ. एस.देवराज, डॉ. बी शर्मा और टी.के. सिंह शामिल हैं।
हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के सदस्यों ने इस पुरस्कार के संस्थान को मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे संस्थान का मनोबल बढ़ा है और संस्थान हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने के अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक समर्पित हो जाएगा।