नौतनवां (महराजगंज) नगर पालिका परिषद के मधुबन नगर में पेड़ काटने मजदूर की हाईटेशन तार के चपेट में आने से मृत्यु हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मधुबन नगर में स्थित (ईदगाह) के अंदर पेड़ पर चढ़कर एक मजदूर पेड़ कि डाल कटाने लगा । डाल काटने के दौरान मजदूर हाइटेंशन तार कि झटके से नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद रहे लोगों ने इलाज के सीएससी नौतनवां ले गये। जहां डाक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। बताया जा रहा है चिनक यादव पुत्र पलटू यादव 50 वर्ष निवासी बोगड़ी कोटही माई गाऊ पालिका थाना मझिगांवा जिला रूपंदेही नेपाल का रहने वाला था। वह मजदूरी करने के लिये शनिवार को भारत में आया था।
मौके पर पुलिस पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।