महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । लवकुश श्री राम जानकी सेवा ट्रस्ट मंदिर में महंत नीरज दास के सानिध्य में ट्रस्ट की नवीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया और भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं, संतों और महंतों ने भाग लिया। सभी ने भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र मिश्रा, विश्वनाथ तिवारी, रमाशंकर तिवारी, वीरेंद्र शास्त्री और प्रभाकर शास्त्री सहित अयोध्या के कई संत और भक्त उपस्थित रहे।