नौतनवां (महराजगंज) गायत्री परिवार द्वारा नौतनवां में विद्या विस्तार एवं गायत्री माता मूर्ति स्थापना ,नौ कुंडीय महायज्ञ के लिये भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गयी।
सैकड़ों पुरूष एवं महिलाये नगर में हम बदलेंगे युग बदलेगा, गायत्री माता कि जय के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान बना दिया। 
हाथों में गायत्री ध्वज और सिर पर मंगल कलश लेकर शहर के प्रमुख मार्ग रेलवे स्टेशन चौराहा, घंटाघरचौराहा, जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवां होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। जहां पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शोभा यात्रा के पूर्व मंगल कलश का सामूहिक पूजन वैदिक मंत्रों द्वारा किया गया। सायंकाल 6:00 बजे से वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, माता भगवती देवी के दिव्य संरक्षण में एवं शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक युग संगीतमयी प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया।
इस मंगल कलश यात्रा में मुख्य रूप से कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (पूर्व विधायक), नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान, सुनील श्रीवास्तव,पंकज श्रीवास्तव, राजा वर्मा, बद्री प्रसाद अग्रहरी, सीताराम अग्रहरि, जितेंद्र जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, निर्मल शर्मा, नंद लाल जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, राजकुमार,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।