महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । आज रामलला सेवा समिति ने रामलला की वर्षगांठ को भव्य रूप से मनाया। इस अवसर पर शहर में गाजे-बाजे के साथ एक शोभायात्रा निकाली गई। रामलला की पालकी को पूरे शहर में घुमाया गया, जिसमें भक्तजन नाचते-गाते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रामध्वज का भव्य पूजन भी किया गया।
समिति के अध्यक्ष आचार्य राजानंद शास्त्री ने कहा, “आज का दिन हमारे लिए बेहद खास है। हम सभी रामलला के आशीर्वाद से धन्य हैं और इस वर्षगांठ ने हमें एक बार फिर एकजुट होने का अवसर दिया है।” हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास ने भी इस आयोजन में भाग लिया।
शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने बताया कि यह पर्व सभी राम भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वे रामलला के दर्शन पाकर बहुत खुश हैं।