मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया के सामने पलटी नाव, पांच लोग लापता,,,,


अनुराग लक्ष्य, 22 जनवरी सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
यह मुंबई शहर हादसों का शहर है। यहां ज़िंदगी किस मोड़ पर धोखा दे जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता, या इसके साथ ही किस मोड़ पर कौन सा हादसा हो जाए। कुछ नहीं कहा जा सकता।
ऐसा ही एक हादसा हो गया गेटवे ऑफ इंडिया के ठीक सामने जो बोट 85 यात्रियों को लेकर जा रही थी। वोह देखते ही देखते कैसे पलट गई। लोगों को कुछ समझ में अभी तक नहीं आया। लेकिन खुशी की बात यह है कि 79 लोगों को रेस्क्यू टीम ने अपनी जांबाजी और दिलेरी से बचा लिया। साथ ही रेस्क्यू टीम नाव पलटने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
अफसोस सिर्फ इस बात का है कि पांच लोग अभी भी लापता हैं। उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम उन्हें खोजने में लगी हुई है।