नौतनवा( महराजगंज) मां बनैलिया देवी के स्थापना दिवस के 34 वां वर्ष का वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।
उपनगर नौतनवा में मां बनैलिया समय माता मंदिर फूल मालाओं की चमक से स्वर्ग लग रहा था। सुबह से ही भक्तगण माता के रंग में साराबोर दिख रहे थे।
मंदिर परिसर से माता जी के रथ को बडे़ ही भव्यता के साथ सजाकर शोभा यात्रा निकला गया। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग खनुवा चौराहा, गांधी चौक, जयहिंद चौराहा, अस्पताल चौराहा, हनुमान चौक, रेलवे स्टेशन चौराहा से होते हुये
मंदिर परिसर पहुंची। जहां मां के दरबार में आरती उतारी गयी और भक्तों को प्रसाद एवं भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया।शोभा यात्रा में अघोरी शंकर जी कि झांकी, राधा कृष्ण झांकी, हनुमानजी कि झांकी, नौ देवियों कि झांकी मनमोहक रूप से सजाया गया था। भजन मंडली टीम के भजनों पर श्रद्धालु नृत्य कर रहे थे। शोभा यात्रा के स्वागत के लिये पूरे नगर को स्थानीय व्यापारियों ने फूल मालाओं से सजायें थे। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को समाजसेवी संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर फल, चाय, बिस्किट, हलुवा आदि का सेवा कर रहे थे। पूरा नगर भक्तिमय हो गया और मां के जयकारों से गूंज उठा।
इस कडाके ठंड के बावजूद भी नौतनवा सहित क्षेत्र के दूर दराज कि महिला, पुरुष और बच्चे शामिल होकर ऐतिहासिक पल बना दिया। 
इस दौरान पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह मुन्ना सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, अमनमणि त्रिपाठी, दयाराम जायसवाल, बबलू सिंह, जनमेजय सिंह, बद्री प्रसाद अग्रहरि, ज्वाला शुक्ला, गोपाल अग्रहरि, रवि जायसवाल, राहुल वर्मा, जितेन्द्र जायसवाल, कृष्णा सिंह, दुर्गा, हरिशंकर जायसवाल, राजेश मद्धेशिया, बलराम अग्रहरि, महेन्द्र जायसवाल,विन्ध्याचल जायसवाल, राजाराम जायसवाल, संतोष जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल, मंदिर पूजारी एम.लाल, जितेंद्र बाबा, विनोद बाबा आदि लोग शामिल रहे।