जापान में भूकंप से हिली धरती, सुनामी की चेतावनी

टोक्यो ,14 जनवरी। जापान के क्यूशू द्वीप पर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया है। इस भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। इस साल अभी तक ये दूसरा बड़ा भूकंप है। इससे पहले तिब्बत में विनाशकारी भूकंप आया था। अधिकारियों ने कई इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की, लेकिन किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली। हालांकि भूकंप के बाद मियाजाकी में 20 सेमी ऊंची सुनामी देखी गई। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) के मुताबिक, भूकंप की गहराई 37 किलोमीटर थी।
जापान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, क्योंकि यह प्रशांत बेसिन में ज्वालामुखियों और फॉल्ट लाइनों के एक चाप रिंग ऑफ फायर के साथ स्थित है। जापान में 2004 में भीषण भूकंप के बाद सुनामी आई थी। इस सुनामी ने जापान को इतना दर्द दिया, जिसे लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। 26 दिसंबर, 2004 को भूकंप के बाद आई सुनामी के कारण जापान में हजारों लोगों की मौत हुई थी।