घर के सामने रखी मोटरसाइकिल गायब

नौतनवा (महराजगंज) कस्बे के वार्ड नंबर 20 जयप्रकाश नगर निवासी सूरज अग्रहरि ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर से काले रंग का पल्सर बाइक चोरी हो गई। वाहन मालिक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को करीब 7:00 बजे रात में लाक लगाकर काले रंग का पल्सर बाइक UP 56 X 5250 दरवाजे पर खड़ा करके घर के अंदर चले गये। कुछ देर बाद जब बाहर आये तो देखा बाइक दरवाजे पर नहीं था।काफी खोजबीन की लेकिन बाइक का पता नहीं चला। मोटरसाइकिल न मिलने पर पुलिस की सूचना दी।