समाधान दिवस में दो मामले का हुआ निस्तारण

नौतनवा (महराजगंज) शनिवार को स्थानीय थाना परिसर के सभागार में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन प्रसाद ने किया। समाधान दिवस में कुल दो मामलों का तत्काल निस्तारण किया और शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव, उपनिरीक्षक दिव्यांशु राय, महिला उपनिरीक्षक अनामिका चौहान, प्रभारी कानूनगो कृष्ण गोपाल चौधरी, लेखपाल राघवेंद्र विश्वकर्मा, लेखपाल दीपेंद्र धवल आदि मौजूद रहे।