बस्ती , उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव अधिकारियों के
बल पर लड़ना चाहती है वहां भाजपा नही अधिकारी चुनाव लडेंगे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) का जनाधार निरन्तर बढ़ रहा है इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) घबड़ा गयी है वर्तमान समय में मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव है इस चुनाव में प्रदेश सरकार के अधिकारी भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ेंगे लेकिन समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में फिर इण्डिया गठबन्धन विधानसभा मिल्कीपुर का उपचुनाव जीतेगी और विरोधी धराशायी हो जायेंगे। इण्डिया गठबन्धन भाजपा के जनविरोधी नियम तथा कानूनों को कभी लागू नही होने देगी और न ही गुण्डागर्दी चल पायेगी इण्डिया गठबन्धन तेजी से चुनाव की तैयारी कर रहा है शीघ्र ही इण्डिया गठबन्धन के बड़े नेता प्रचार-प्रसार में जुट जायेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में इण्डिया गठबन्धन मिल्कीपुर चुनाव जीतकर इतिहास रचेगी
तथा गलत दिशा में काम करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए चुनाव आयोग से शिकायत किया जायेगा इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी करली है।