कप्तानगंज शक्ति केंद्र पर बूथ समितियों का सत्यापन संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
कप्तानगंज। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के तहत कप्तानगंज मंडल के शक्ति केंद्र कप्तानगंज में बूथ समितियों के सत्यापन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री श्रीमती रजनी पाण्डेय प्रवासी के रूप में शामिल हुईं और विभिन्न बूथों की समितियों एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती रजनी पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय संगठन है। बूथ अध्यक्ष और समिति के पदाधिकारी संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ बूथों को लगातार सक्रिय रखने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बूथ समितियों की सक्रियता, संगठनात्मक दायित्वों और आगामी पार्टी अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि बूथ मजबूत होने से संगठन की पहुंच सीधे जनता तक होती है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही पार्टी को जमीनी मजबूती प्रदान करती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, मंडल प्रभारी अखंड प्रताप सिंह एवं विनोद चौधरी रहे। संचालन दिग्विजय चौबे ने किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री अमृत वर्मा, जिला आईटी संयोजक मनोज ओझा, रवि तिवारी, सुरेंद्र यादव, मोहम्मद करीम, सानू पाठक, अमन श्रीवास्तव, प्रदीप सोनी, रामसुख चौधरी, विनय चौधरी, गिरजेश पटेल, रामवृक्ष निषाद, रामदयाल, सुनीता गौतम, अनिता अग्रहरी, शैल जायसवाल, शिव बहादुर मौर्य, जितेंद्र, सुनील विश्वकर्मा, सर्वेश गुप्ता, हरेन्द्र देव, अश्वनी तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।अंत में मंडल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ भाजपा संगठन की आधारभूत इकाई है। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में जुटें। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।