नौतनवा (महराजगंज) नगर पालिका परिषद के अंतर्गत मोहल्ला गौतम बुद्ध नगर स्थित एक मकान में रस्सी के फंदे से लटकते हुए एक किशोर का शव मिला।
प्राप्त समाचार के अनुसार गौतम बुद्ध नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय आयुष नाम का युवक अपने नाना के घर गौतम बुद्ध नगर में रहता था। वह ई रिक्शा चला कर अपना भरण पोषण करता था। लेकिन वह कभी-कभी नशा भी करता था। रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब वह सो कर नहीं उठा तो परिवार के सदस्य कमरे में जाकर जगाने लगे। खिड़की के रास्ते कमरे में देखा तो रस्सी के फंदे से छत के कुंड़ी मे लटकती हुयी आयुष का शव मिला। मृतक युवक का परिवार कस्बे के ही महेंद्र नगर वार्ड में रहता है।