नौतनवा (महराजगंज) प्रदेश सरकार कि महत्वकांक्षी योजनाओं के तहत स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत नौतनवा तहसील के सभागार में टेबलेट वितरण का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने राजीव गांधी फार्मेसी कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं को 269 टेबलेट वितरण किये। उप जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि छात्र-छात्राओं को आधुनिकीकरण के रूप में शिक्षा मिल सके। मौके पर भाजपा नेता प्रदीप सिंह,चंदन चौधरी ,राहुल गौड,सनी श्रीवास्तव,अमित त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।