फिल्म फतह, डाकू महाराजा और आज़ाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को है तैयार,,,,


अनुराग लक्ष्य, 11 जनवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता
गुज़रा हुआ साल 2024 कमाई के मामले में सफल वर्ष साबित हुआ, बावजूद इसके बहुत सी फिल्मों ने जहाँ एक तरफ अपने निर्माता निर्देशको को करोड़ों रूपए कामवाए तो वहीं दूसरी तरफ कुछ फिल्में धराशाई भी हुईं। लेकिन यह फिल्मों का कारोबार एक उद्योग है और यह उद्योग कभी मंद नहीं पड़ता। हर साल बहुत से निर्माता निर्देशक दिवालिया भी होते हैं फिर भी फिल्में बनती हैं और बनती रहेंगी।
मिसाल के तौर फतह, डाकू महाराजा और आज़ाद 12 और 17 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं।
आज़ाद,,,, अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म आज़ाद में अजय देवगन, अमान देवगन, के साथ रसा थडानी का जलवा देखने को मिलेगा। जो 17 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।
डाकू महाराजा,,,, डायरेक्टर बबलू कोहली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉबी देओल और नंदा मुरी की जबरदस्त फिल्म है। जो घमासान करने वाली हैं। जो 12 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है।
फतह,,,, डायरेक्टर सोनू सूद की फिल्म है यह, जिसमें उनका शानदार अभिनय भी देखने को मिलेगा। जिसमें उनका डबल रोल है।साथ में जैकलिन और नसरुद्दीन शाह साथ में नज़र आएंगे। जो 12 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है।