प्रयागराज। राजशाही वैभव के साथ श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के मुखिया महंतों की अगुवाई में अखाड़े की छावनी प्रवेश की शानदार यात्रा निकाली गई। छावनी प्रवेश शोभा यात्रा में उत्तर दक्षिण भारत एवं पूर्व पश्चिम भारत की सांस्कृतिक विरासत झांकी के रूप में शामिल रही। अखाड़े के अध्यक्ष महंत श्री धूनी दास जी, मुखिया महंत भगत राम जी, महंत मंगल दास जी, महंत सुरजीत सिंह जी, जखीरा महंत आकाश मुनि जी कोठारी महंत नारायण दास जी, अखाड़े की छावनी प्रवेश शोभायात्रा की अगुवाई की।
इस अवसर अखाड़े के सचिव महंत जगतार मुनि ने कहा कि अनेकता में एकता का दर्शन है। सनातन धर्म कि महाकुंभ का मेला और इस महाकुंभ के मेले में पूज्य श्री चंद्र जी भगवान की कृपा से शिव पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के सभी संत महंत समाज एवं राष्ट्र के कल्याण के लिए सनातन संस्कृति की संरक्षण के लिए और पर्यावरण कि संरक्षण के लिए मां गंगा जमुना सरस्वती की गोद में बैठकर तपस्या करेंगे।
अखाड़े के छावनी प्रवेश यात्रा में आगे आगे धर्म ध्वजा, श्री चंद्र भगवान की दिव्य रथ चला। उसके बाद महंत इंद्र दास, महंत जीवन दास, महंत विष्णु दास, महंत चंद्र मुनि, महंत शांतानंद, महंत ऋषि राज, महंत योगेंद्र, महंत राजशेखरानंद एवं अखाड़े के रमता पंच महंत भ्रमणशील मंडल भारत की हजारों की संख्या में साधु संत सन्यासी रहे। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र कर्नाटक के कलाकारों की शानदार झांकी की सवारी रही। प्रवेश यात्रा में भगवान शिव, राधा कृष्ण, गंगा अवतरण, पंजाबी भांगड़ा नृत्य, एवं शौर्य कला की झांकी ने इलाके के सभी लोगों का मन मोह लिया।
अखाड़े के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अखाड़े की छावनी प्रवेश शोभायात्रा का शुभारंभ मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका से किया गया और मुट्ठीगंज हटिया पुलिसबूथ चौराहा, चंद्र लोक इवेंट रोड जॉनसेनगंज घंटाघर चौक लोकनाथ बताशा मंडी, सुलाकी चौराहा ,राम भवन मुट्ठीगंज,कीडगंज शंकर लाल भार्गव रोड, मिंटो पार्क रोड, परेड मार्ग से होते हुए त्रिवेणी मार्ग से होते अखाड़े के कुंभ मेले के छावनी में प्रवेश करते ही संपन्न हुई