युवती से मांगा मोबाइल नम्बर, पिता ने दिया उलाहना तो मारा पीटा

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से उसका मोबाइल नम्बर मांगने, उलाहना देने पर आरोपी और उसके परिवार वालों द्वारा मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि करीब तीन माह पूर्व गांव निवासी श्याम जतन ने उसकी बेटी से उसका मोबाइल नम्बर मांगा, जिसकी जानकारी उसने अपनी मां को दी। जानकारी होने पर उसने आरोपी के परिवार वालो से इस बात की उलाहना दिया। जिसके चलते 9 जनवरी को आरोपी, उसकी बहन, मां व एक अन्य लाठी, डंडा धारदार हथियार से लैश होकर पहुंचे और मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।