बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के नागपुर कुंवर निवासी एक व्यक्ति पर बीजा दिलाने के नाम पर तीन लाख 90 हजार रूपया ले लेने, रूपया वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। परसरामपुर पुलिस को दी गई तहरीर में गोण्डा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के लेदवा बुजुर्ग निवासी रामजीत ने कहा है कि उसके भाई जगदीश प्रसाद के साले शेषराम उर्फ करिया ने वर्ष 2017 में उसे बीजा दिलाने के नाम पर तीन लाख 90 हजार रूपया ले लिया, लेकिन उसे बीजा नहीं दिलाया। एक साल बाद उसके दिए रूपए में से एक लाख 75 हजार रूपए वापस कर दिया, लेकिन शेष रूपया वापस नहीं किया। दिए गए रूपयों में से शेष दो लाख 15 हजार रूपए वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत गबन और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।