बस्ती । छावनी थाना क्षेत्र के ताला गांव निवासी गोविन्द उर्फ़ एकादशी ने खतमसराय स्थित श्री पराग रेस्टोरेन्ट के चार संचालकों पर बकाया मजदूरी मांगने पर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह श्री पराग डेयरी ( रेस्टोरेन्ट ) पर कार्य करता है। उसकी मजदूरी का 28 हजार पांच सौ रूपया बकाया है। 7 जनवरी को ज बवह अपना बकाया रूपया मांगने लगा तो रेस्टोरेंट को चला रहे जितेन्द्र कुमार, हिमांशु शुक्ला, हैप्पी मिश्रा, भोलेन्द्र नारायण ने मिलकर उसे गाली देते हुए मारा पीटा, धमकी दिया कि कही शिकायत करोगे तो जान से मार देगें। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अज्ञात पता के आधार पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।