बाग देखने जाने पर मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के महेवाकुंवर निवासी जितेन्द्र बहादुर सिंह ने दो लोगों पर बाग देखने गए अपने भाई आशीष सिंह को गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा है कि मारपीट के दौरान उनका भाई बेहोश हो गया। मामले में तहरीर के आधार पर गांव निवासी देव नरायण सिंह, सूरज सिंह के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।