बहराइच 10 जनवरी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार अहिरवार ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से 21 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह् 11ः30 बजे राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बहराइच में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, चित्रकला-पोस्टर एवं क्विज़ इत्यादि श्रेणियों में प्रतिभाग किया जायेगा।
श्री अहिरवार ने जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन माध्यमिक व इण्टर कालेज के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कराते हुए चयनित छात्र-छात्राओं की सूची 17 जनवरी 2025 तक जिला विद्यालय निरीक्षक, बहराइच के कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। श्री अहिरवार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक श्रेणी में प्रथम 03 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा।