16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री एक कोचिंग सेंटर से पढ़कर शाम के समय वापस घर लौट रही थी। आरोप लगाया है कि ओझागंज गांव निवासी तौकीर राजा ने को अपने कार में बैठा कर अपने साथियों के साथ मिलकर छेड़खानी की । विरोध करने पर गाली और जान से मारने की धमकी दी। उसके शोर मचाने पर कार सवार वाहन छोड़कर भाग निकले। मामले में तहरीर के आधार पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।