मारने पीटने,धमकी देने में पति, पत्नी पर मुकदमा

 

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी पति, पत्नी पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। गंगापुर निवासी फूलचन्द्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि जय चन्द्र उर्फ पिंटू, उसकी पत्नी पुत्तुल देवी ने उसकी पत्नी को अकेली पाकर गाली देते हुए मारा पीटा। सूचना पाकर जब वह घर पहुंचा तो उसे भी गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।