रिपोर्ट कालिंदी तीवारी संतकबीरनगर
विधानसभा में विकास के विभिन्न मांगों को लेकर की चर्चा
संतकबीरनगर आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज से शिष्टाचार भेंट के अनुक्रम में भगवान श्रीराम का स्मृतिचिन्ह प्रदान कर आंग्ल नूतन वर्ष-2025 की हार्दिक मंगलकामनाये प्रेषित किया।
और विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक विषयों को लेकर चर्चा की
चोरमा रेगुलेटर के समीप पम्प हाउस की स्थापना।
बखिरा पक्षी बिहार(बखिरा झील)इको टूरिज्म एवं एग्रो टूरिज्म के रूप में विकसित किये जाने के सम्बन्ध में।
सांथा विकास खण्ड के ग्राम-बनेथू में विद्युत उपकेन्द्र के निर्माण के संस्तुति के सम्बन्ध में।
मेंहदावल विकास खण्ड के ग्राम-बेलौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण के सम्बन्ध में।
मेंहदावल विकास खण्ड के ग्राम-बढया ठाठर के समीप ढोढ में विद्युत उपकेन्द्र के निर्माण के संस्तुति के सम्बन्ध में।
मेंहदावल विकास खण्ड के ग्राम-बेलौली में बाढ़ विभीषिका के निवारण हेतु 300 मी०पक्के घाट के निर्माण के सम्बन्ध में।
उपरोक्त समस्त विषयों का मांग पत्र सौप कृपापूर्ण संस्तुति प्रदान करने का निवेदन किया।इस अवसर पर माननीय से विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा उनका स्नेहपूर्ण आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।