बस्ती – आज शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदेशीय सम्मेलन विचार गोष्ठी एवं शिक्षणेत्तर सम्मान समारोह का आयोजन अयोध्या में संपन्न हुआ ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो प्रतिभा गोयल,मुख्य वक्ता मा दयाशंकर सिंह कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,एवं विशिष्ट अतिथि डॉ महेंद्र देव माध्यमिक शिक्षा निदेशक, सुरेन्द्र कुमार तिवारी अपर शिक्षा निदेशक,अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह , जिला अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय , प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा अखिलेश सोनकर ने मा दयाशंकर सिंह कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं का अति शीघ्र निराकरण हेतु मांग पत्र सौंपा , मा मंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया।