महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में आयोजित हुआ महिला जनसुनवाई दिवस 

बहराइच 27 नवम्बर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग बहराइच के निरीक्षण भवन में आयोजित महिला जनसुनवाई दिवस के अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती अंजु प्रजापति ने महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई की। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रमेश चन्द्र पाण्डेय, महिला थाना अध्यक्ष मंजू यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनाद राय सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

महिला जनसुनवाई दिवस के अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती अंजु प्रजापति द्वारा थाना पयागपुर अन्तर्गत कृष्णानगर कालोनी निवासिनी श्रीमती रीतूका विश्वास पत्नी सुप्रेम विश्वास, थाना दरगाह शरीफ के ग्राम जौहरा पो. कटरा बहादुरगंज की श्रीमती नाजमा पत्नी खलील, थाना सुजौली के ग्राम राजाराम टाण्डा निवासिनी श्रीमती प्रतिमा पत्नी शिवचन्दर व थाना कैसरगंज के ग्राम अचेहरा दा. हैदरपुर नौबस्ता निवासिनी श्रीमती यासमीन रिजवी पुत्री साकिर पत्नी शानू अली से सम्बन्धित आवेदन पत्रों पर सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी थानों पर महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई प्राथमिकता पर की जाय ताकि उन्हें त्वरित गति से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित कोई भी प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल कार्यवाही की जाय।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः