पौली। पौली विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौवापार के अमौली में जिला से नामित जांच अधिकारी बुधवार को चिन्हित कार्यों को शिकायतकर्ता के साथ जांच किया जिसमें पहली परियोजना राम-जानकी मार्ग से मस्जिद तक इंटरलॉकिंग का निरीक्षण मूल कार्य पाया गया। इसी क्रम में दूसरी परियोजना देखि माता स्थान के बगल तालाब खुदाई कार्य पाया गया । जिसका मेजरमेंट सही पाया गया।इसी क्रम में मेन चकमार्ग से शिवबहादुर के घर फार्म रोड सहित और दो परियोजना देखा गया । सम्बंधित को अभिलेख दो दिवस मे प्रस्तुत करने को कहा गया।
जांच अधिकारी समाज कल्याण के महेंद्र कुमार और नलकूप विभाग के अमरनाथ और सुनीता ने बताया कि जिन कार्यों का जांच किया गया जांच आख्या उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएंगी
इस मौके पर सहायक बिकास अधिकारी गजानन पाल ,सचिव अमरीश पटेल, मनोज सिंह, शिकायतकर्ता लालसाहब सिंह चंद्रमोल सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
फोटो।
रोसयाबाजार के गौवापार के अमौली में कार्यों की जांच करते अधिकारी।