पैसे के लेनदेन को लेकर मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी, दो नामजद, अन्य अज्ञात पर मुकदमा

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज तिराहा मालवीय रोड स्थित मैरेज हाल के पास पैसे के लेनदेन को लेकर मारने पीटने, गाली और पूरे परिवार को जानमाल की धमकी देने का दो नामजद व अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया गया है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भरौली बाबू निवासी अमित कुमार गौड़ ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बडा बढ़या श्रीपालपुर निवासी भिटिया चौराहा स्थित ढाबा के सुरेन्द्र चौधरी, भरौली बाबू निवासी विरेन्द्र विक्रम सिंह, व अन्य अज्ञात पर रोडवेज नेहरू तिराहा के निकट स्थित एक मैरेज हाल के सामने पैसे के लेन देन की बात को लेकर मारने पीटने, गाली और पूरे परिवार को जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।