यूनिक ग्लोबल एकेडमी में मेंहदी एवं निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित 

बस्ती। यूनिक ग्लोबल एकेडमी भगवतीपुरम, पायकपुर बस्ती में वार्षिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर निबंध प्रतियोगिता,रंगोली,मेहंदी एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। स्कूल के प्रबंध निदेशक आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य सुभाष यादव ने विजेता प्रतिभागियों को शील्ड,प्रमाण पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। यूनिक ग्लोबल एकेडमी का मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा ।

स्कूल के प्रबंध निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक शैक्षणिक संस्था में प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्रों की दक्षता बढ़ाने के लिए होता है। प्रतियोगिताएं छात्रों के ज्ञान और कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक शानदार मंच प्रदान करती हैं। इसलिए यूनिक ग्लोबल एकेडमी के छात्रों में निहित प्रतिभा और उनकी दक्षता को संवारने व निखारने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। छात्र छात्राएं स्कूल में और स्कूल के बाहर अनेक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहे हैं और अपनी श्रेष्ठता का प्रमाण प्रस्तुत करते रहे हैं। वार्षिक प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ । प्रतियोगिता के समापन अवसर पर छात्र छात्राएं एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।