अयोध्या फोरलेन पर आज सुबह आठ से लागू होगा रूट डायवर्जन

 

 

देर शाम बस्ती पहुंचे एडीजी यातायात दिया रूट डायवर्जन का निर्देश
भारी वाहनों के अयोध्या फोरलेन पर एक सप्ताह तक रहेगी पाबंदी

एक हफ्ते तक सुबह आठ से शाम आठ तक लागू रहेगा डायवर्जन
भारी वाहनों के लिए मंगलवार की सुबह आठ बजे से नो इंट्री
बस्ती: प्रयागराज माघ मेला व अयोध्या में मंदिर भ्रमण को लेकर दर्शनार्थियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर जिले में अयोध्या फोरलेन पर रूट डायवर्जन मंगलवार सुबह आठ बजे से ही लागू कर दिया गया है। यह निर्णय पुलिस प्रशासन ने सोमवार देर शाम पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा लखनऊ के. सत्यनारायण के निर्देश पर लिया है। एडीजी ट्रैफिक पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र दिनेश कुमार पी के साथ अयोध्या फोरलेन पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेन आए थे।डीआइजी रेंज बताया कि यातायात का दबाव बढ़ने की पूरी संभावना है। इसे देखते हुए ही भारी कामर्शियल वाहनों के लिए अंतरजनपदीय डायवर्जन लागू किया गया है। भारी भीड़ व अयोध्या में लग रहे सड़क जाम के दृष्टिगत रूट डायवर्जन का फैसला लिया गया है। बताया कि भारी वाहन ट्रक, कंटेनर व मालवाहक गाड़ियाें के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।

24 दिसंबर तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन
पुलिस अधीक्षक गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि माघ मेला व अयोध्या दर्शन को लेकर पुलिस की ओर से तैयारियां कर ली गईं हैं। प्रयागराज महाकुंभ दिन कल्पवासियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए उनके आगमन के मार्ग को लेकर अयोध्या फोरलेन पर भारी वाहनों के लिए मंगलवार 17 से 24 दिसंबर तक के लिए एहतियात के तौर डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन सुबह आठ से लेकर रात आठ बजे तक ही रहेगा। जबकि रात्रि में आठ बजे से सुबह आठ बजे तक भारी वाहन के आवागमन की अनुमति अगले आदेश तक बनी रहेगी। छोटे वाहन सवारी गाड़ियां पूर्व की भांति संचालित रहेगी।डायवर्जन में अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी जा रही है।


यह रहेगा भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रबंधन

अयोध्या फोरलेन पर रूट डायवर्जन लागू होने के बाद वैकल्पिक मार्ग का चिन्हीकरण किया गया। जनपद बस्ती में फुटहिया ओवर ब्रिज से कलवारी–टांडा मार्ग पर भारी वाहन ट्रक, कंटेनर व मालवाहक लखनऊ, सीतापुर, मुरादाबाद, झांसी, दिल्ली, राजस्थान की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों को डायवर्ट कराकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आगे के लिए भेजा जाएगा। हाईवे पर फ्लेक्सी बोर्ड, बैरीकेटिंग व फोर्स की मौजूदगी सुनिश्चित की कर दी गई ।