खेत में दौड़ाए गए नंगे तार की चपेट में आने से सांड की मौत, पति,पत्नी पर मुकदमा

 

बस्ती ।नगर थाना क्षेत्र के पिपरा खास पड़ाव निवासी बलवीर सिंह ने गांव निवासी पति, पत्नी को सांड की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पिपरा खास पड़ाव निवासी ईश्वरचन्द और उसकी पत्नी वेवी ने अपने खेत में नंगा तार लगा रखा था, जिसकी चपेट में आकर एक साड़ की मृत्यु हो गई। साड़ की मृत्यु हो जाने के बाद आरोपियों ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसे जमीन में दफना दिया। तहरीर के आधार पर आरोपी पति, पत्नी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।