बस्ती । परसरामपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर पाण्डेय गांव निवासी भवनाथ पाठक ने गांव निवासी एक परिवार के चार सदस्यों पर गाली देते हुए मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी प्रेमनाथ पाठक, उसकी पत्नी संध्या पाठक, उसके भाई अमरनाथ पाठक, त्रिलोकीनाथ पाठक ने अनायास गाली देते हुए उसे, उसके भाई की लड़की को मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।