बस्ती। एक्सिस बैंक के कर्मचाारी पर खाताधारक का मोबाइल नम्बर रिएक्टिवेट कर नया मोबाइल नम्बर एक्टिवेट करने और साइबर अपराधी द्वारा अवैध रूप् से खाते में बीस लाख रूपए का लेनदेन करने का आरोप लगाया गया है। जनहित संस्था के कुंवर ब्रम्हदेव उपाध्याय के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने कोतवाली थाना को मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस एक्सिस बैंक के अज्ञात कर्मचारी व साइबर अपराधी के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।