बस्ती । हर्रैया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हर्रैया के वार्ड नम्बर 9 कुवंर नगर मुरादीपुर निवासी संतराम दूबे ने अपने सगे भाई राम सिंगार दूबे पर धोखाधड़ी से अपने हिस्से की जगह अन्य के हिस्से की जायदाद को धोखे से बेच देने का आरोप लगाया है। उसके अनुसार उसके भाई ने उप निबन्धक हर्रैया के कर्मचारियों को अपनी साजिश में लेकर कूट रचित, जाली व फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपनी हिस्सेदारी की 1/3 भाग के बजाय उसके जयदाद का हिस्सा भी धोखे से बेच दिया। मामले में आरोपी भाई के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।