रंजिशन मारपीट के तीन मामलों में 10 पर मुकदमा

 

बस्ती । जिले के तीन थाना क्षेत्रों में पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने के मामले में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के बन्धूपुर निवासी अश्वनी ने लालगंज पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के खमोखर निवासी मोहित चौधरी, उसके भाई मोहन व दो अन्य अज्ञात ने मिलकर यूपी बडौदा बैक देईसांड़ से उसे बाहर खीचकर जातिसूचक गाली देते हुए लात घूसो से मारा पीटा, जान माल की धमकी दी।
वहीं कलवारी थाना क्षेत्र के बघौड़ा निवासी सूरजमुखी पत्नी छटंकी ने गांव निवासी राजन, उसके भाई साजन, साजन के पुत्र विश्वास पर पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हर्रैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी सीताशरण ने गांव निवासी राधेश्याम, गोविन्द, सोनू पर पुराने विवाद को लेकर मारने पीटने, गाली और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। तीनो मामलों में तहरीर के आधार पर सम्बन्धि थाना पर बीएनएस, एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।