करतब कराने का आरोप लगाकर मारा पीटा

 

बस्ती । वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी पुष्पा देवी पत्नी रणजीत ने गांव निवासी अपने पट्टीदारी के चार लोगों पर अपने पिता को मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पट्टीदार तुलसीराम, भाई चन्दन, मां लाखा देवी, बहन शोभा ने उसके पिता मुराली लाल पर करतब कराने का आरोप लगाते हुए गाली देते हुए मारा पीटा। जब वह बीच बचाव करने पहुंची तो उसे भी मारा पीटा, गाली दी। आरोपियों ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।