बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के धर्मूपुर निवासी संजय कुमार ने अपने दो सगे भाइयों पर शराब पीकर गाली देने, मना करने पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके भाई रमेश और राम औतार शराब पीकर घर आए, उसे गाली देने लगे, जब उसने उन्हे गाली देने से मना किया तो मारा पीटा, मारपीट के दौरान हल्ला गोहार सुनकर उसकी और रोहित की पत्नी बीच बचाव करने पहुंची तो उन्हे भी गाली और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।